फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   केंद्रीय संयुक्त सचिव ने अफसरों के कसे पेंच

केंद्रीय संयुक्त सचिव ने अफसरों के कसे पेंच

Fri, 02 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय संयुक्त सचिव ने अफसरों के कसे पेंच

विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के सागररायपुर गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित चौपाल में केंद्रीय संयुक्त सचिव कामरान रिजवी ने अफसरों के पेच कसे। एक-एक योजनाओं की समीक्षा के दौरान कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचने की शिकायत की।

संयुक्त सचिव ने लाभार्थियों से कहा कि योजनाओं को गहराई से समझें कि कैसे लाभ मिलेगा। बताया कि दक्षिण भारत में 67 प्रतिशत महिलाएं काम करती हैं, जबकि यहां पर महिलाओं के कार्य करने का प्रतिशत कम है। ग्रामीणों ने पोषाहार वितरण, आवास में धांधली, राशन वितरण समेत अन्य योजनाओं की शिकायत की तो संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को सचेत करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कहा कि शौचालय के प्रयोग से तमाम बीमारियां दूर होंगी। इसके बाद पशुओं का टीकाकरण, विधवा पेशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विद्युत, स्वास्थ्य, महिला हेल्पलाइन, आंगनबाड़ी आदि की समीक्षा की। निदेशक मनरेगा आरके सिंह ने कहा कि भागीदारी होने से योजनाएं सफल होंगी। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जिनको योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जागरूक कर लाभ दिया जाए। मिशन ग्रामोद्य से ग्राम स्वरोजगार अभियान के लिए डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ हरिशंकर सिंह की सराहना की। इस दौरान संयुक्त सचिव ने मॉडल स्कूल का अवलोकन किया। संचालन राकेश सिंह ने किया। मौके पर बीएसए अमित कुमार, डीएसओ तीर्थराज यादव, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीपीओ ऊषा, एक्सईएन बिजली अमर सिंह, समन्वयक बेसिक आरके सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान संयुक्त सचिव ने सागररायपुर मॉडल स्कूल का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed