{"_id":"59c40aa84f1c1b1f688b5c8f","slug":"51506020008-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलते बिजली के तार दे रहे दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलते बिजली के तार दे रहे दुर्घटना को दावत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
नगर के पुरानी बाजार में बिजली के लटकते जर्जर तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग तारों को ठीक नहीं करा है। इससे नागरिकों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
नागरिकों ने कहा कि आगामी एक अक्टूबर को नगर का भरत मिलाप और मुहर्रम होगा। भरत मिलाप में ऊंचाई वाले लाग, विमान और झाकियां निकलेंगी। मुहर्रम पर भी ऊंचाई वाले ताजिया पुरानी बाजार से गुजरेंगे। ये झूलते विद्युत तारों में सट सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए एक अक्टूबर के पहले जर्जर झूलते तारों ठीक कराया जाए। व्यापारियों ने कहा कि जर्जर झूलते तार कभी-कभी भी टूटकर गिर सकते हैं, इनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग से बराबर इन तारों को बदलने की मांग की जाती है लेकिन विद्युत विभाग मांग को अनसुना कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस त्योहारी मौसम में नगर में काफी भीड़ रहेगी, तारों के टूूटने पर बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही भरत मिलाप और मुहर्रम पर विमान और झांकियां निकलेंगी। ऊंचाई अधिक होने से झूलते तार सट सकते हैं। यदि तार सट गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से इस समस्या का शीघ्र निदान कराने की मांग की। मांग करने वालों में व्यापारी नेता वंशीधर गुप्ता, एबरार, विवेक जायसवाल, टिंकू सिंह आदि रहे।