{"_id":"59a07e5f4f1c1b1e3b8b4ac1","slug":"51503690335-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के पद को लेकर विवाद बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के पद को लेकर विवाद बढ़ा
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही में प्रधानाचार्य के पद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय में वरीयता क्रम का उल्लंघन कर प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है।
वरीयता क्रम में खुद को वरिष्ठ शिक्षिका होने का दावा करने वाली रानी सिंह ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिला शिक्षिका शांत हुई। उनका आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक ने विगत 29 जून को वरीयता क्रम के नीचे की शिक्षिका को प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिया। इसके खिलाफ रानी सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने विगत 11 जुलाई को नियुक्ति को निरस्त कर दिया। रानी सिंह का कहना है कि वह विद्यालय में सबसे वरिष्ठ शिक्षिका हैं। वह प्रधानाचार्य पद के लिए दावा लगातार प्रस्तुत कर रही हैं। मगर प्रबंधक उनको प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त नहीं कर रहे हैं। रानी सिंह ने प्रबंधक पर कई आरोप लगाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से दखल देने की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुईं।