फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   26 करोड़ से बदलेगी आठ प्रमुख मार्गों की तस्वीर

26 करोड़ से बदलेगी आठ प्रमुख मार्गों की तस्वीर

Tue, 04 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
26 करोड़ से बदलेगी आठ प्रमुख मार्गों की तस्वीर
ज्ञानपुर (भदोही)। एक से दो दशक से बदहाल जिले के कई प्रमुख मार्गों की तस्वीर जल्द ही बदल जाएगी। पीएमजीएसवाई के तहत चयनित आठ मार्गों को 26 करोड़ की लागत से पिच किया जाएगा। अक्टूबर में चयनित मार्गों का निर्माण आचार संहिता के चलते रुक गया था। चुनाव खत्म होने के बाद अब काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सपा सरकार में सड़कों की बेहतरी को लेकर भले ही तमाम प्रयास किया गया था, लेकिन जिले के कई प्रमुख मार्ग की दशा सही नहीं हो सकी थी। एक से दो दशक से बदहाल सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। सांसद वीरेंद्र सिंह ने सितंबर 2016 में केंद्रीय ग्रामीण एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने की गुजारिश की थी। अक्टूबर में केंद्रीय मंत्री ने जिले की आठ प्रमुख सड़कों को बनवाने की स्वीकृति प्रदान कर दी। सड़क बनने से पहले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। उक्त मार्गों का टेंडर होने के बाद निर्माण शुरू हो गया है। जिन सड़कों का निर्माण होना है उसमें तीन करोड़ 85 लाख की लागत से 7.7 किमी लंबी सड़क बरवां गर्ल्स इंटर कॉलेज से सीतामढ़ी से नारेपार तक, चार करोड़ की लागत से आठ किमी लंबी सुरियावां-अभियां मार्ग, 12 करोड़ की लागत से 14.300 किमी लंबी चौरी से महराजगंज मार्ग, ढाई करोड़ की लागत से 6.3 किमी लंबी कस्तूरीपुर से भिखारी रामपुर, कसियापुर होते हुए सुरियावां रोड मार्ग, पांच किमी लंबी पाली- सुरियावां मार्ग पर दो करोड़, माधोसिंह बाजार से खमरिया मार्ग छह किमी मार्ग पर तीन करोड़ 12 लाख और जीटी रोड से त्रिलोकपुर तक महथुआं होते हुए साढ़े नौ किमी मार्ग पर तीन करोड़ 70 लाख खर्च होंगे। सांसद ने बताया कि टेंडर होने से अब निर्माण कार्य तेजी से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed