{"_id":"59555b9b4f1c1bf24e8b47db","slug":"51498766235-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़/भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चकजीवरानी गांव में गुरुवार को सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। शांति देवी (22) का तीन वर्ष पूर्व बुल्लू यादव से विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिरजा यादव की पुत्रवधु सुबह अपने कमरे में जले अवस्था में मिली। परिजनों के मुताबिक तब वह जीवित थी। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवाहिता के शरीर और मौके से मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच खबर सुनकर मृतक के मायके बड़वापुर (ज्ञानपुर) से दो दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष चकजिवरानी आ पहुंचे। शुरू में दोनों पक्षों में काफी वाद विवाद हुआ, लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत कोतवाली नहीं पहुंची। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक, परमहंस मिश्र ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम से काफी कुछ खुलासा होगा। हलांकि अब तक मायके वालों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि किसी प्रकार का संदेह व्यक्त किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।