फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   51 students appeared in ngpe exam

एनजीपीई परीक्षा में शामिल हुए 51 विद्यार्थी

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
51 students appeared in ngpe exam
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को आयोजित नेशनल ग्रेजुएट फिजिक्स एग्जामिनेशन (एनजीपीई-2022) की परीक्षा में विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 51 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने उत्तर पुस्तिका में अपनी योग्यता दर्ज कराई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में नोडल केंद्र बनाए गए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में कुल 68 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। रविवार को संपन्न हुई परीक्षा में कानरा महाविद्यालय के 42, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही के दो और केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महाविद्यालय औराई के सात विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सेंटर इंचार्ज परीक्षा संयोजिका डॉ. कल्पना अवस्थी ने परीक्षा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर 25 विद्यार्थियों का गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में चयन किया जाता है। सर्वोच्च 25 स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को कोलकाता के एसएन बोस नेशनल सेंटर फार बेसिक साइंस संस्थान में साक्षात्कार के माध्यम से इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम के लिए चयनित किया जाता है। परीक्षा संपन्न कराने में डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, मनोज कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अभिमन्यु यादव एवं आशीष वर्मा ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed