फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 thousand fine imposed on private hospital operator

निजी अस्पताल संचालक पर लगा 50 हजार का अर्थदंड

Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
50 thousand fine imposed on private hospital operator
कठौता निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा की शिकायत पर सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने बुधवार को पुनीत नर्सिंगहोम संचालक पर 50 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाकर कोषागार में जमा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर अश्वनी मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उक्त नर्सिंगहोम बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा है। मामले का निस्तारण करते हुए विभाग ने अधीक्षक गोपीगंज डॉ.आशुतोष पांडेय से जांच कराने पर शिकायत सही पाया और नर्सिंगहोम को बंद करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके नर्सिंगहोम चालू रखा गया। दो बार नोटिस जारी होने और 23 सितंबर की जांच में नर्सिंगहोम खुला मिलने पर उक्त कार्रवाई की गई। चेतावनी दी गई कि यदि अर्थदंड की धनराशि निर्धारित समयसीमा में जमा न हो सकी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed