Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 thousand compensation order on insurance company

Bhadohi News: इंश्योरेंस कंपनी पर 50 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश

Sat, 10 Feb 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
50 thousand compensation order on insurance company
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा क्लेम का निस्तारण न करने पर मैग्मा एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को परिवादी को 50 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश दिया। इसमें वाहन मूल्य के 20 हजार 624, सेवा में कमी के लिए 25 हजार और मुकदमे पर खर्च पांच हजार शामिल हैं। दो महीने में आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सकल धनराशि पर 22 जून 2022 से अदायगी तक 12 प्रतिशत ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन

द्वारिका प्रसाद प्रजापति निवासी पूरे खुशहाल सुरियावां मृतक दौरान मुकदमा अर्जुन प्रसाद प्रजापति, राममिलन और राधिका देवी ने मैग्मा एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनकी बाइक यूपी 66 पी 5011 चोरी चोरी हो गई। इसका 14 जून 2022 से 13जून 2023 तक बीमा था। चोरी उनके घर के पास हुई। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट भी थाने में 28 जून 2022को दर्ज कराई गई। इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने में टाल मटोल करती रही। जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से नोटिस जारी करने के बावजूद कंपनी का कोई न्यायालय में कोई उपस्थित नहीं हुआ। आयोग में बीमा पॉलिसी के अनुसार मोटरसाइकिल की आईडी वैल्यू 20 हजार 624 और सेवा में कमी के लिए 25 हजार देने का आदेश दिया। जिला उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश अध्यक्ष संजय कुमार डे, सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव और सदस्य विजय बहादुर सिंह ने परिवादी का वाद आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए विपक्षी बीमा कंपनी को आदेशित किया कि 50 हजार 624 रूपये क्षतिपूर्ति वाहन स्वामी के मालिकों को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed