फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50% patients increased for blood test

खून की जांच के लिए 50 फीसदी मरीज बढ़े

Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
50% patients increased for blood test
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के पैथालाजी कक्ष में खून की जांच कराने गई युवती से बात करते लैब मैनेजर रोहि - फोटो : BHADOHI
खून की जांच के लिए 50 फीसदी मरीज बढ़े
विज्ञापन

फोटो: 08,09,10,11
सर्दी-खांसी और हल्के बुखार में जांच कराने पहुंच रहे लोग
फरवरी में 2299 और मार्च के सात दिन में एक हजार की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के सेहत पर भी दिख रहा है। सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना वायरस का लक्षण को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में है। पहले एंटीबायोटिक दवा लेने वाले मरीज अब अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि पैथोलॉजी कक्ष में प्रतिदिन खून की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जनवरी- फरवरी में 60 से 80 मरीज प्रतिदिन खून की जांच कराने के लिए आते थे, जो संख्या अब 130 से 140 पहुंच गई है।
ग्लोबल कोरोना वायरस को लेकर शासन से लेकर प्रशासन अलर्ट है। वायरस को मात देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों, ग्राम पंचायतों में जागरूकता गोष्ठी आयोजित कराने का फरमान भी जारी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में होने का दावा कर रहा है। तीन दिन से आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। इससे मामूली लापरवाही बरतने से सर्दी-खांसी और मौसमी बुखार से लोग पीड़ित हो जा रहे हैं। पूर्व में सर्दी-खांसी से परेशान लोग सामान्य दवाएं लेकर शांत हो जाते थे, लेकिन अब वह कोरोना वायरस के डर से खून की जांच कराने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 20 से 29 फरवरी तक प्रतिदिन 60 से 80 लोग खून की जांच कराने आते थे, जबकि मार्च में 110 से 142 लोग प्रतिदिन खून की जांच कराने के लिए पैथॉलाजी कक्ष पहुंच रहे हैं। फरवरी में कुल 2299 ने खून की जांच कराई तो मार्च में केवल सात दिनों में 997 लोग जांच करा चुके हैं। भदोही के एमबीएस और निजी अस्पतालों को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा एक से दो हजार लोगों का प्रतिदिन हो जाएगा। लैब विशेषज्ञ प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जांच कराना जरूरी है। मार्च में खून की जांच के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जांच टीम में रोहित दूबे, सुधांशु मिश्रा, ओम प्रकाश आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed