{"_id":"67c9ec9a5fa91f3cc20a86c4","slug":"48-students-selected-for-inspire-award-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123191-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 48 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 48 विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जिले के 48 छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित किया है।
सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि उत्साहवर्धन के तौर पर दी गई है।
इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट मंगाए थे। बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी किया।
इसमें जिले के 48 विद्यार्थी शामिल हैं। 17 बेसिक और 31 माध्यमिक के शामिल हैं। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में इंस्पायर्ड अवॉर्ड के लिए चयनित छात्र पीयूष कुमार यादव को पुरस्कृत किया गया।
इंस्पायर अवार्ड के लिए बच्चों की तैयारी, प्रस्तुतीकरण, मॉडल में सहयोग के लिए विद्यालय के विज्ञान शिक्षक संजय कुमार कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर हेडमास्टर आशीष कुमार सिंह, अजय सिंह, चंद्रभूषण आदि रहे।
विज्ञापन
इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजयपुर के छात्र महेश्वर प्रजापति का चयन होने पर शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर बीएल पाल आदि रहे।
बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत से यह सफलता मिली है। चयनित बच्चों के खाते में शासन से 10-10 हजार रुपये भेजा गया है।