फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   47 principals negligence notice

लापरवाही बरतने पर 47 प्रधानाचार्यों को नोटिस

Sun, 06 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 06 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौवीं और 11वीं का पंजीकरण फार्म जमा करने में लापरवाही बरतने पर जिले के 47 प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए निर्देश दिया कि आठ नवंबर तक फार्म न जमा करने पर संबंधित स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण के लिए निदेशालय पत्र लिखा जाएगा। स्कूलों को 15 अक्टूबर तक फार्म जमा करने का समय तय किया गया था। 
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का नौवीं और 11वीं में पंजीकरण कर अभिलेख बोर्ड को भेजा जाता है। इसी के आधार पर वह आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा में भी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पंजीकरण फार्म जमा करने के लिए 15 अक्टूबर की तिथि तय की गई थी। विभागीय स्तर से कई बार पत्र जारी करने के बाद भी 165 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों में 47 ने फार्म नहीं जमा किया। इसको लेकर डीआईओस संतोष कुमार मिश्र ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी को नोटिस जारी किया। स्कूलों को चेताया कि तीन दिन के अंदर पंजीकरण फार्म नहीं जमा किया गया तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा। मालूम हो कि हाईस्कूल,इंटर में प्रवेश दिलाने के लिए कई प्रधानाचार्य पंजीकरण फार्म भरने में आनाकानी करते हैं। प्रधानाचार्यों की लापरवाही से फार्म न जमा होने से भविष्य में स्कूल के छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed