फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   461 vehicles cut challan for violation of rules

नियमों के उल्लंघन पर 461 वाहनों का कटा चालान

Wed, 02 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
461 vehicles cut challan for violation of rules
जिले में नियम कानूनों को ताक पर रखकर फर्राटें भर रहे वाहन स्वामियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। यातायात जागरूकता माह के तहत चल रहे अभियान के क्रम में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर 461 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है।
विज्ञापन

आरटीओ, पुलिस और यातायात विभाग के समन्वय से जागरूकता माह चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौराहों और तिराहों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख जगहों पर पुलिस व यातायात के सिपाही खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। बगैर हेलमेट, सीट बेल्ट के अलावा रॉन्ग साइड जा रहे ऐसे वाहनों का चालान भी काटा। इसके अलावा उन्हें चेताया भी। यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि बुधवार को चले अभियान में कुल 461 चालान काटे गए। जिसमें 301 चालान यातायात विभाग और शेष पुलिस की ओर से काटे गए। बताया कि चालान काटने के बाद वाहन स्वामियों को नियम कानून के बारे भी बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed