फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   450 gram panchayats are running without electricity connection

Bhadohi News: बिना कनेक्शन की बिजली से चल रही हैं 450 ग्राम पंचायतें

Fri, 28 Jun 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
450 gram panchayats are running without electricity connection
ज्ञानपुर। जिले की 450 से अधिक ग्राम पंचायतें बिना कनेक्शन की बिजली से चल रही हैं। ग्राम पंचायतों की लापरवाही कहें या बिजली निगम की उदासीनता, लेकिन हर महीने 25 से 30 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। गांव में स्ट्रीट लाइट से लेकर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों में कनेक्शन खिंचा गया है। इसमें कहीं भी किसी ने कोई कनेक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन

जिले में 546 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें राज्य, केंद्रीय वित्त के साथ मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के मद से विकास कार्य कराया जा रहा है। नाली, खड़ंजा के साथ ही गांव में सभी सुविधा मुहैया कराने के लिए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। सभी मिनी सचिवालयों को हाईटेक बनाने के लिए कंप्यूटर, पंखा और लाइटों का इंतजाम किया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन ऑप्टिकल फाइबर लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई, मगर इन विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए किसी भी ग्राम पंचायत ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया। बिना कनेक्शन की बिजली से ही ग्राम सचिवालय में विद्युत उपकरण चल रहे हैं। वहीं, इन्हीं पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में बिना कनेक्शन के चोरी की बिजली से सबमर्सिबल पंप चल रहे हैं। खंभों में लगे स्ट्रीट लाइट भी बिना कनेक्शन के ही जलाए जा रहे हैं। बिजली निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो 546 में करीब 450 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां कनेक्शन ही नहीं लिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में औसतन आठ से 10 हजार रुपये की बिजली हर महीने खर्च की जा रही है।
विज्ञापन


------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों को अपने स्तर पर लेना था कनेक्शन

गांवों में संचालित सचिवालय व शौचालयों को अपने स्तर से बिजली कनेक्शन लेना था। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि भी दी गई है। वहीं, ग्राम पंचायत के खाते से बिजली बिल का भुगतान किया जाना था, लेकिन निगम की अधिकारियों की मानें तो अभी तक हर ब्लॉक में 10 से 15 ही ऐसी पंचायतें हैं, जिन्होंने बिजली का कनेक्शन लिया है।


--------------------------------

इनसेट

8 से 10 महीने में आ गया ढाई से तीन लाख बिल

ब्लॉक के अधिकारी ने बताया कि एक कनेक्शन से ही ग्राम पंचायत सभी जगह बिजली आपूर्ति कर सकता है। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन अभी आठ माह से एक साल के अंदर ही चल रहे हैं। बिजली निगम की तरफ से ढाई से तीन लाख का बिल थमाया गया है। इसमें काफी पेच है।

-------------------

वर्जन

कुछ ग्राम पंचायतों ने कनेक्शन लिया है। ज्ञानपुर और भदोही उपखंड से जुड़े अधिकारियों को गांव में कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया है। दो से ढाई महीने में सभी ग्राम पंचायतों में कनेक्शन दे दिया जाएगा। जिन गांव में बिल को लेकर दिक्कत है। उसे भी सही करा लिया जाएगा।

- एसके सनोरिया, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed