फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   44 degree temperature, humidity increased discomfort

Bhadohi News: 44 डिग्री तापमान, उमस सेे बढ़ी बेचैनी

Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
44 degree temperature, humidity increased discomfort
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। मौसम की तल्खी रोजाना चढ़ती जा रही है। तापमान में भले ही उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन धूप की तपिश से गर्मी का सितम जारी है। धूप बदन को झुलसा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 के करीब रहा। लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। सुबह 10 बजे से धूप बदन में चुभने लगी थी।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख मार्गों पर थोड़ी बहुत चहल पहल बनती रहती है, लेकिन ग्रामीण अंचल की सड़कें विरान पड़ी रहीं। 12 से तीन बजे के बीच लोग घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझे। दिन में जहां धूप लोगों की परीक्षा ले रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, सुबह-शाम उमस ने बेहाल किया है। इसी बीच बिजली भी खुब आंख मिचौली कर रही है। बिजली गुल होते ही लोग पसीने से तरबदर हो जाते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी दो दिनों में आंधी के साथ बूंदाबांदी की स्थित बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed