फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   4300 candidates will give PCS preliminary exam at nine centers

Bhadohi News: 4300 अभ्यर्थी नौ केंद्रों पर देंगे पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

Sat, 23 Nov 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
4300 candidates will give PCS preliminary exam at nine centers
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से दिसंबर में प्रस्तावित पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आयोग को भेज दिया है। विभाग की तरफ से तय केंद्रो में सिर्फ राजकीय और वित्तपोषित विद्यालयों को शामिल किया गया है। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 4300 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए 5,76,154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा कराने के लिए आयोग को 1758 केंद्रों की आवश्यकता पड़ेगी। जिसे लेकर हर जिले से विद्यालयों की सूची मांगी गई। जिले से 10 से 12 केंद्रो की मांग की गई थी, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नौ विद्यालयों को केंद्र बनाने की सहमति प्रदान करते हुए इसकी सूची को आयोग को भेज दी है।
विज्ञापन

इन नौ केंद्रों में भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमए समद इंटर कॉलेज और ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में दो केंद्र, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज और औराई में केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय शामिल हैं। विभाग की ओर से जिन केंद्रो की सूची आयोग को भेजी गई है उसमें जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी, सड़क मार्ग आदि की जानकारी भी शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेगा। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी जानकारी मांगी जा रही है। जानकारी के लिए एक निश्चित फॉर्मेट भेजा गया, जिसे भरकर आयोग को भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में नौ विद्यालयों को केंद्र बनाने की सहमति प्रदान करते हुए आयोग को सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed