{"_id":"5c5c29a0bdec224bd41e263b","slug":"41549543840-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह तीसरे दिन कटा कई वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह तीसरे दिन कटा कई वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। वहीं जिले के कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चालान काटा गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एआरटीओ कार्यालय पर वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कैंप लगाया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डॉ. लालचंद्र ने 47 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया। जिसमें स्कूली वाहन चालक, ऑटो चालक, बाइक चालक शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सुरियांवा स्थित बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिरजापुर से आए संभागीय परिवहन अधिकारी केडी सिंह गौड़ ने प्रतियोगिता के दौरान छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव की ओर से औराई और भदोही में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सीटबेल्ट और हेलमेट की चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों का चालान काटा। जिलेभर में कई जगहों पर परिवहन और ट्रैफिक विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। जिससे यातायात के विरुद्ध वाहन चलाने वालों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन