{"_id":"5c0c0e7dbdec22417810ce33","slug":"41544294013-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वदलीय अनशन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वदलीय अनशन कल से
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
भदोही। अहमदगंज गजिया में ठप पड़े आरओबी निर्माण शुरू कराने के लिए 10 दिसंबर से बेमियादी क्रमिक अनशन तय है। इसको लेकर शनिवार को इजहार खां के आवास पर हुई सर्वदलीय बैठक में अनशन को जोरदार बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि प्रशासन को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नौ दिसंबर तक का समय दिया गया था, जिसमें प्रशासन विफल रहा है।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि यहां के जनप्रतिनिधि निर्माण कार्य को लटकाए हुए हैं। जनता और समाज के बीच जाकर जो लोग जनता के लिए योजनाएं चलाने और समस्याओं का निदान कराने के दावे करते हैं, उन्हें डेढ़ वर्ष से अहमदगंज रेलवे फाटक पर जाम की समस्या नहीं दिखाई देती। बैठक में 10 दिसंबर से पूरे दमखम के साथ अहमदगंज में अनशन पर बैठने का एलान करते हुए सर्वदलीय नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अनशन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में भाकपा, कांग्रेस, माकपा, किसान सभा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अधिक से अधिक लोगों के साथ धरना स्थल पर पहुंचने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। कामरेड जगन्नाथ मौर्य ने प्रस्तावित धरने को सफल बनाने के लिए रविवार को सघन जनसंपर्क करने का आह्वान किया। संचालन सपा विस अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। भूलाल पाल, रामजीत यादव, हसनैन अंसारी, प्रेमबहादुर, मुशीर इकबाल, प्रदीप यादव, शोभनाथ यादव, दीपनरायण भारती, मसूद आलम आदि ने भी संबोधित किया। रामराज यादव, अलीशेर खां, कामिल अंसारी, राजकुमार यादव, टोनी मंसूरी, राजू डायर, हैदर मंसूरी, विक्की यादव, बनारसी सोनकर, सुरेश यादव, रवि यादव, रमाशंकर बिंद, कमलेश प्रजापति, सिद्धनाथ राजभर, राजेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।