फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वच्छता मिशन को सफल बनाना हम सभी का लक्ष्य

स्वच्छता मिशन को सफल बनाना हम सभी का लक्ष्य

Thu, 18 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन को सफल बनाना हम सभी का लक्ष्य
सीतामढ़ी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुुधवार को डीघ गांव के प्राथमिक विद्यालय तलवा में विकास जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरि शंकर सिंह ने कहा सरकार की योजनाएं हर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचनी चाहिए। सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। गोष्ठी में प्रधान मंत्री आवास योजना, मिशन अंत्योदय, स्वच्छ भारत मिशन, शबरी संकल्प योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। शौचालयों के प्रयोग के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सीडीओ ने श्रमिकों का रेजिस्ट्रेशन, टीकाकरण, समाज कल्याण योजना का लाभ उठाने की जानकारी दी। टीका करण का महत्व भी समझाया। कहा कि डीघ गांव में 1500 शौचालय बन चुके है। कहा किसान मृदा परीक्षण करा कर रासायनिक खादों का प्रयोग कम करें। गोष्ठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई और उसके बाद विकास कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर बीडीओ आजम अली, एडीओ पंचायत अजय पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र शंकराचार्य, ग्राम प्रधान राजेश्वरी मिश्रा, अजय चौहान, मताचारण तिवारी, शिवचंद्र शुक्ल, अनीता सिंह, नीलम दीक्षित ,राहुल सिंह, सर्वेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, दिनेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed