{"_id":"59c2c55e4f1c1bb5688b5a91","slug":"41505936734-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की बेटी आस्ट्रेलिया में खेलेगी हाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की बेटी आस्ट्रेलिया में खेलेगी हाकी
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मूंसीलाटपुर निवासी शिक्षक कृष्ण राय की बेटी नीलांजलि राय का चयन 18 सदस्यीय भारतीय महिला हाकी टीम ए में हुआ है। यह टीम प्रीती दूबे की अगुवाई में आगामी 28 सितंबर से पर्थ (आस्ट्रेलिया) में होने जा रहे आस्ट्रेलिया हाकी लीग में हिस्सा लेगी। बेटी के चयन पर परिवार ही नहीं पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
वर्ष 2006 में जिला स्टेडियम के हाकी प्रशिक्षक मुनौव्वर हसन ने नीलांजलि में हाकी प्रतिभा का पहचाना था। उनके कहने पर ही पिता ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हामी भर दी थी। तीन वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसका चयन गोरखपुर स्पोर्ट्स हास्टल में हो गया, जहां वर्ष 2016 तक प्रशिक्षण हासिल किया। वर्तमान में नीलांजलि आस्ट्रेलिया टूर से पूर्व ग्वालियर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में है। इससे वह अपने चयन की खुशी परिजनों के साथ मना नहीं सकी लेकिन उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिता एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने गांव ही नहीं भदोही जनपद का गौरव बढ़ाया है। उसके चयन पर जिला उपक्रीड़ाधिकारी धर्मवीर, हाकी खेल सचिव राजकमल, हाजी शाहआलम अंसारी, तनवीर हुसैन, नंदलाल, शिवाकांत, रामकुमार, महेश यादव, प्रदीप मौर्य, अहमद अली, लारैब पठान, रामशृंगार, बिल्लू, समीर, ओमप्रकाश आदि खुशी जाहिर करते हुए टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।