फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डाक से सात समंदर पार भेजी जा रही राखियां

डाक से सात समंदर पार भेजी जा रही राखियां

Sun, 30 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
डाक से सात समंदर पार भेजी जा रही राखियां
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

भाई-बहनों के बीच स्नेह का पर्व रक्षाबंधन में हफ्ते भर का समय शेष है। नगर में राखी की दूकानों पर सज गईं हैं। खरीदारी बढ़ने से राखी के बाजार चमक उठे हैं। बहनों ने देेश-परदेश में रहने वाले अपने भाइयों के लिए राखियां भेजनी शुरू कर दी है। डाक से विदेेशों में भी राखियां भेजी जा रहीं हैं। पखवारे भर में ढाई हजार बहनों ने डाक से राखियां भेजी हैं।

रक्षाबंधन सात अगस्त को है। ऐसे में दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनों ने राखी भेजना शुरू कर दिया है। जिले के मुख्य डाकघर से बहनें देश ही नहीं सात समंदर पार विदेशों में रहने वाले भाइयों को भी राखियां भेज रही हैं। राखी भेजने की सुविधा केवल मुख्य डाकघर में होने के नाते प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ राखियों की बुकिंग हो रही है। इसमें एक या दो राखियों के पैकेट विदेश के पते पर होते हैं तो बाकी 99 फीसदी राखियां देश के ही किसी हिस्से में भेजी जाती हैं। जिले के मुख्य डाकघर में प्रतिदिन हो रहे करीब तीन से साढ़े तीन सौ स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री में राखियों के पैकेट की तादाद ही दो सौ के आसपास पहुंच जाती है। मुख्य डाकघर के डाकपाल मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सिर्फ उनके यहां ही राखियां भेजने के लिए बुकिंग हो रही है। जबकि अन्य डाकघर नहीं ले रहे हैं। डाकघर में देश के अलावा विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए बहनें राखियां भेज रही हैं। अब तक डाकघर से यूएसए, कनाडा, ब्रिटेन, चीन, सिंगापुर कई देशों के लिए दर्जनभर से अधिक राखियां भेजी जा चुकीं हैं। बताया कि जिले में इस समय स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री से राखियां भेजी जा रही हैं। कहा कि विदेश में राखियां भेजने के लिए 94 रुपये में रजिस्ट्री और 97 रुपये में स्पीड पोस्ट हो रहा है। जबकि देश के अंदर भेजने के लिए 25 से 30 रुपये में बुकिंग होती है। अब तक करीब ढाई हजार बहनें अपने भाइयों को डाक से राखी भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed