{"_id":"594d70cb4f1c1b2d1e8b464c","slug":"41498247371-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए वक्त मुकर्रर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए वक्त मुकर्रर
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ईदगाहों में ईदुल फितर-ईद की दो रकअत वाजिब नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार को मस्जिदों में अल विदा नमाज से पूर्व वक्त मुकर्रर किया गया। मस्जिदों के इमाम के अलावा ईदगाह कमेटी की ओर से नमाज के वक्त का एलान किया गया। सभी से तय समय से दस मिनट पूर्व ईदगाह पहुंचने के लिए गुजारिश भी की गई। जिससे समय से ईद की नमाज अदा करने में किसी तरह की समस्या न हो। इसके अलावा यह भी एलान किया गया कि बारिश होने से ईदगाह में ईद की नमाज न अदा हो पाने पर मस्जिदों में नमाज होगी।
ज्ञानपुर के पुरानी बाजार स्थित ईदगाह परिसर में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया है। कमेटी प्रबंधक डॉ. सगीर हसन खां ने बताया ईद की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नजीर आलम अदा कराएंगे।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, इलाके के माधोसिंह में जीटी रोड पोखरा ईदगाह में ईदुल फितर ईद की वाजिब नमाज सुबह आठ बजे से होगी। कमेटी सदस्य वाजिद अली ने बताया कि ईद की नमाज मौलाना गुलाब रब्बानी अदा कराएंगे। चौरी संवाददाता के अनुसार, इलाके के रोटहां स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे से होगी। इमाम हाजी दीन अली ने नमाज के वक्त का एलान किया। इसी तरह थाना क्षेत्र के अन्य ईदगाहों में सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच ईद की नमाज अदा की जाएगी।