फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   41 absent, including medical officer, withheld salary

चिकित्साधिकारी समेत 41 अनुपस्थित, रोका वेतन

Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
41 absent, including medical officer, withheld salary
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद भी सरकारी कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। कई बार निरीक्षण के बाद उनकी कार्यप्रणाली सुधर नहीं रही। शुक्रवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ भानु प्रताप सिंह संग तीनों एसडीएम ने दर्जन भर कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें चिकित्साधिकारी समेत 41 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय और ज्ञानपुर तहसील, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने विकास भवन के सभी कार्यालय, एसडीएम भदोही योगेंद्र कुमार ने भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, अधिशासी अभियंता नलकूप, नहर, एसडीएम औराई आशीष कुमार मिश्र ने ब्लॉक औराई, सीएचसी औराई, सीडीपीओ कार्यालय,नगर पंचायत खमरिया, घोसिया, एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर ने बीएसए, डायट, कृषि विभाग, अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने सीएचसी गोपीगंज, लोक निर्माण विभाग और डीघ ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय जिला पंचायत में जय प्रकाश मिश्र, राजन, मनोज कुमार सिंह, राजनाथ यादव, समाज कल्याण में एश्वर्य राज लक्ष्मी, राधेश्याम, लघु सिंचाई में अवर अभियंता छोटेलाल, नलकूप में संतोष कुमार सिंह, बिजली विभाग भदोही में भगवती देवी, नहर में राज बहादुर, औराई ब्लॉक में शीतला प्रसाद, त्रिलोकीनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, भोलानाथ यादव, इंद्रभूषण शुक्ला, ज्ञान प्रकाश यादव, जितेेंद्र कुमार, आजाद अहमद, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, एमए सिद्दीकी, रमेश चंद्र सिंह, एनआरएलएम में संदीप कुमार, सुजीत कुमार, सीडीपीओ कार्यालय औराई में मुख्य सेविका ऊषा सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, अल्पना श्रीवास्तव, गीता केसरी, नगर पंचायत घोसिया में चौकीदार वंश नारायण, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीसी आरके सिंह, रश्मि मिश्रा, मोहित मौर्य, धीरज कुमार सिंह, डायट में अब्दुल माबूद अंसारी, सुरेश तिवारी, हिमांशु, सीएचसी गोपीगंज में चिकित्साधिकारी एके पांडेय, एमओ राजवीर सिंह, एलटी एसएन सिंह और ब्लॉक डीघ में विनय कुमार शुक्ल अनुपस्थित रहे। डीएम के निर्देश पर सभी का एक दिन का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed