फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   400 DLs are issued every month, but 150 applicants fail on the track itself

Bhadohi News: हर महीने जारी होते हैं 400 डीएल, पर 150 आवेदक ट्रैक पर ही हो जाते हैं फेल

Sun, 20 Jul 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
400 DLs are issued every month, but 150 applicants fail on the track itself
विकास मिश्रा
विज्ञापन

ज्ञानपुर। भदोही में हर महीने 400 डीएल जारी होते हैं, पर 150 आवेदक ट्रैक पर ही फेल हो जाते हैं। यदि आप चार पहिया वाहन का लाईसेंस बनवाने के लिए इच्छुक हैं तो पहले वाहन को बेहतर ढंग से चलाना सिखिए, नहीं तो आप एआरटीओ के टेस्टिंग ट्रैक पर फेल हो सकते हैं।
मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित एआरटीओ कार्यालय में डीएल बनवाने जाने वाले 30 फीसदी लोग को शुरुआती गियर लगाने और ट्रैक पर एच और एस बनाने में फेल हो जा रहे हैं। कार्यालय में रोजाना 20 से 22 लोग पहुंच रहे हैं। जिसमें पांच से छह शुरुआती टेस्ट में ही फेल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सरपतहां मुख्यालय के पास एआरटीओ कार्यालय है। कार्यालय परिसर में ही टेस्टिंग ट्रैक बनाया गया है। टेस्टिंग ट्रैक भले ही आधुनिक नहीं है, लेकिन यहां टेस्ट देने पहुंचने वाले लोगों को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग के लिए टेस्ट देने पहुंचने वाले लोगों में कई तो ऐसे होते हैं। जिन्हें शुरुआती गियर लगाने में भी परेशानी होती है। एआरटीओ में रोजाना 20 से 20 लोग लाइसेंस के लिए आवेदन कर पहुंचते हैं।
इसमें से टेस्ट के दौरान चार से पांच लोग फेल हो जाते हैं। हर महीने अनुमानित 400 लोगों को लाइसेंस बनाया जाता है। टेस्टिंग के दौरान ऐसे व्यक्ति लाइसेंस बनवाने के लिए आते हैं। जिन्हें ड्राईविंग का एबीसीडी नहीं मालूम होती।

किसी का वाहन चालू करने के बाद गेयर लगाते ही बंद हो जाता है तो कोई ट्रैक पर एच और एस नहीं बना पाता। कई तो हड़बड़ाहट में बाउंड्री को टच कर जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed