{"_id":"6799276cb0f30a221a02e234","slug":"40-thousand-vehicles-passed-through-the-highway-trains-were-packed-no-relief-even-in-buses-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121736-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे से गुजरे 40 हजार वाहन, ट्रेनें खचाखच भरीं, बसों में भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे से गुजरे 40 हजार वाहन, ट्रेनें खचाखच भरीं, बसों में भी राहत नहीं
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ का वेग जिले के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भी देखने को मिल रहा है। जिले की सीमा से होकर 24 घंटे में कुल 40 हजार से अधिक वाहन महाकुंभ के लिए रवाना हुए। ट्रेन से लेकर बसों तक में भीड़ है, राहत नहीं है।
वहीं, 80 से 85 अप-डाउन ट्रेनों का परिचालन होने के बाद भी श्रद्धालुओं को स्टेशनों पर 10 से 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। संगम नगरी में आस्था के सैलाब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में जिले से होकर 5 लाख लोग महाकुंभ पहुंचे।
मंगलवार को मौनी अमावस्या का स्नान होना है। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। प्रयागराज का सीमावर्ती जनपद होने के कारण महाकुंभ का वैभव यहां भी देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कोई अपने परिवार के साथ तो कोई अकेले ही बाइक राइडिंग करते हुए महाकुंभ में जा रहे हैं। हाईवे के उत्तरी लेन पर तो वाहनों का जत्था खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज की ओर जाने वाले लेन पर अधिकतर चार पहिया वाहन शामिल हैं। जिसमें कार, स्कॉर्पियो, पिकअप और ऑटो के साथ बड़े वाहनों में बस भी शामिल हैं। जिले की सीमाओं पर लगीं काउंटिंग मशीनों के आंकड़ों के अनुसार 26 और 27 जनवरी को जहां 32-32 हजार वाहन संगम की ओर गए। वहीं, मौनी अमावस्या के पहले 28 जनवरी को 40 हजार वाहन यहां से गुजरे। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में जिले के हाईवे से होकर पांच लाख लोग प्रयागराज जा चुके हैं।
वहीं, रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं है। 80 से 85 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, इसके बावजूद लोग परेशान है।