फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 percent roads of district panchayat could not be pothole free

गड्ढामुक्त नहीं हो सकी जिला पंचायत की 40 फीसदी सड़कें

Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
40 percent roads of district panchayat could not be pothole free
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश होने के बाद भी जिले में जिला पंचायत की 40 फीसदी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। रविवार को डीघ ब्लॉक के आधा दर्जना गांवों के राहगीरों ने चंदापुर मोड़ पर विरोध-प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया। चेतावनी दिया कि चुनाव से पूर्व सड़क नहीं बनी तो वह मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

हिंदुत्व सुरक्षा सेना के जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने आरोप लगाया है कि तीसरी बार विरोध-प्रदर्शन और लगभग 15 बार से जिम्मेदारों तक शिकायत कर सूर्यभानपुर, तुलसीपट्टी, भरद्वार, अरता, पिंडरा समेत गंगा के किनारे स्थित दर्जनों गांवों को पहुंचने वाली सड़क को बनवाने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सका। बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के समाप्त होने पर जिला पंचायत के मद में लगभग 15 करोड़ की धनराशि का भुगतान किस मद में कर दिया गया जिसका कोई लेखाजोखा नहीं है। जिम्मेदार महंगे वाहनों में सवार होकर सरकारी धनराशि का इस्तेमाल सिर्फ लोकार्पण, उद्घाटन, शिलान्यास, रैलियों और सभाओं में खर्च करना अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यही स्थिति गोधना-जंगीगंज स्टेशन सड़क से पश्चिमी फाटक, सूफीनगर से चंदापुर समेत अन्य सड़कों की हालत जर्जर है जिसे सुधारने की कवायद को लेकर कोई गंभीर नहीं है। सड़कों पर आवागमन कर पैदल, वाहन चालक, महि लाएं, छात्र-छात्राओं को हमेशा अनहोनी का डर सताता रहता है। सड़कों पर हुए गड्ढे, बिखरी गिट्टियां कब और कहां अपना असली स्वरूप दिखा देंगी कुछ नहीं कहा जा सकता। जिम्मेदार मात्र कोरे आश्वासन देकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महान शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, धीरज शुक्ला, विकास कुमार, अनुज कुमार, शिवकुमार, रामप्रकाश, नारायण शुक्ल, शिवविधान, कैश, अशोक विश्वकर्मा आदि रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने बताया कि वर्षों से खराब सड़कों को बनाने का काम प्रगति पर है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed