फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   4 officers clarification

4 अफसरों से स्पष्टीकरण 

Fri, 22 Jul 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 22 Jul 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान डीएम ने चार अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीडा, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि एवं जल संसाधन अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

उधर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बैठक में योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर हुई एक अन्य बैठक में डीएम ने उपस्थित सभी बैंकर्स के अधिकारियों को हिदायद दी कि जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया है। उनका 31 जुलाई तक बीमित राशि दो प्रतिशत खरीफ फसल कटौती कर नोडल शाखा के माध्यम से फार्म उपलब्ध कराएं। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि गांव-गांव सर्वे कराकर किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुचाएं। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ मौसम में धान मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, उरद, मूंग तिल, सोयाबीन, गन्ना आदि, और रबी सीजन में गेहॅू, चना, मटर, मसूर, सरसो आदि फसलों का बीमा किया जाएगा। उन्होंने         बताया कि खरीफ फसलों में अधिकतम प्रीमीयम दर 2 प्रतिशत,रबी  में 1.5 प्रतिशत और उद्यान एवं बागवानी में 5 प्रतिशत कटौती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed