{"_id":"67ab97c1358731012600700a","slug":"38-contenders-for-one-post-of-anganwadi-worker-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122261-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 38 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 38 दावेदार
विज्ञापन
बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग की ओर से जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है।
एक-एक पद के लिए 38 दावेदार हैं। 135 पदों के लिए पांच हजार से अधिक आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ प्राप्त आय, जाति व निवास जैसे प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिले में करीब 1421 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन पर करीब 2900 आंगबनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की तैनाती होनी चाहिए।
पूर्व में 60 साल से अधिक उम्र की आंगनबाड़ी के सेवानिवृत्त होने से पद रिक्त हो गए। अक्तूबर 2024 में विभाग की तरफ से ऑनलाइन आवेदन लिया गया। ऑनलाइन कुल 5011 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नियुक्ति किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त आवेदन पत्रों के आय जाति व निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ अन्य अभिलेखों के सत्यापन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
बताया कि जिलाधिकारी की ओर से गठित जिला स्तरीय समिति की ओर से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शासनादेश के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि कोई नियुक्ति के नाम पर कोई प्रलोभन देता है, कुछ मांग करता है तो इसकी शिकायत दर्ज कराएं।