फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   37 new infected were found in the district, active cases were 146

जिले में 37 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 146 हुए

Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
37 new infected were found in the district, active cases were 146
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तेज गति से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोट में 37 मरीज कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 16 मरीजों के इलाज के बाद स्वस्थ होने से अब सक्रिय मरीजों की संख्या 146 हो गई है। जिले में मिले नए मरीजों को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का रफ्तार बढ़ने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इससे जहां कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं संक्रमित मरीजों से परिजनों या अन्य लोगों में फैलने का डर बना रहता है। उधर, संक्रमण बढ़ने के बावजूद भीड़भाड़ वाले जगहों पर भी तमाम लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं। दो गज की दूरी भी लोग भूल चुके हैं, जबकि शासन प्रशासन लगातार लोगों को कोविड से सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। इस बीच जिले में 37 नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 146 हो गई है। इस बीच 16 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। तीसरी लहर में अब तक एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मिले संक्रमितों में से छेड़ीवीर में एक, बरवा में एक, भदोही में एक, उगापुर में दो, चक जोधी में दो, भवानीपुर में एक, मुक्तापुर में एक, कोइलरा में एक, सहसापुर में एक, उपरौठ में एक, भिखारी रामपुर में एक, स्वामी विवेकानंद कॉलेज से एक, डीघ मझगवां से एक, मनोहरपुर से एक, लक्ष्मणपट्टी से एक, जिला कोर्ट से एक, सीएचसी गोपीगंज से एक अयोध्यापुरी से एक, पीएचसी महजुदा से एक, सीएचसी सुरियावां से दो समेत 37 संक्रमित मरीज शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन में इलाज शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ.एसके चक का कहना है कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। जिले में 37 नए संक्रमित मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है। 16 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 146 हो गई है। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed