Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   368 centenarians will strengthen democracy with their votes

Bhadohi News: लोकतंत्र को अपने मत से पुख्ता करेंगे 368 शतायु

Sat, 10 Feb 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
368 centenarians will strengthen democracy with their votes
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव की तिथि भले न घोषित हुई हो लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है, जिसमें 12 लाख आठ हजार मतदाता हैं। इनमें 368 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है।
विज्ञापन

शतायु मतदाताओं में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है। प्रशासन इन मतदाताओं का सत्यापन करा रहा है। अगर सेहत साथ देगी तो ये मतदाता न केवल लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे बल्कि वे युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा मार्च-अप्रैल महीने में हो जाएगी। 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें जनवरी में 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को जोड़ा गया। 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधानसभा में पुरुष कुल छह लाख 28 हजार 690 और महिला पांच लाख 79 हजार 735 सहित 12 लाख आठ हजार 610 मतदाता हो गए हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 39 हजार 61 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

तीनों विधानसभाओं में 368 ऐसे मतदाता भी चिह्नित हुए, जिनकी उनकी उम्र 100 से 110 साल तक है। यह मतदाता आजादी से दो से तीन दशक पूर्व के हैं। इसमें से 100-105 उम्र वर्ग में 358 वोटर, 105-110 उम्र वाले 10 है। इन वोटरों में 208 पुरुष और 168 महिला है। चार हजार 120 वोटर ऐसे हैं। जिनकी उम्र 90 साल से लेकर 99 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जनवरी को अंतिम प्रकाशन हुआ। जिसमें 368 शतायु मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। बीएलओ के माध्यम से उनकी जानकारी ली गई है। स्वास्थ्य बेहतर रहा तो उनको बूथों पर लाया जाएगा। जिससे वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सके।
---------------------------

इनसेट
खुद मतदान केंद्र पर जाऊंगी
अभोली के अदियापुर निवासी धर्मा देवी यादव की उम्र 110 साल है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में गहरी आस्था है। आजादी के बाद से सभी चुनाव में मतदान किया। पहले और अब के चुनाव में काफी बदलाव हो चुका है। पूरे परिवार संग मतदान करने की खुशी अलग ही मिलती है। सभी को मतदान करना चाहिए। इस बार भी खुद मतदान केंद्र पर जाऊंगी।
----------
घर के सामने ही है मतदान केंद्र
ज्ञानपुर नगर निवासी एवं एसडीएम के पेशकार रहे पारसनाथ श्रीवास्तव की उम्र 100 साल है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में घर के सामने बूथ होने से खुद जाकर मतदान करते हैं। निकाय चुनाव में बाइक से जीआईसी तक जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि किसी चुनाव में वह मतदान करना नहीं भूलते। 2024 के चुनाव को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed