फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 players pass karate belt exam

Bhadohi News: कराटे बेल्ट परीक्षा में 35 खिलाड़ी उत्तीर्ण

Mon, 20 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
35 players pass karate belt exam
भदोही। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा रविवार को नगर स्थित प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल में कराटे बेल्ट की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में से 35 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए। एकेडमी के चेयरमैन डीएम सिंह गहरवार और महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देख रेख में परीक्षा हुई। उन्होंने कराटे अब बालकों के साथ-साथ बालिकाओं के लिए भी प्रिय खेल बनजा जा रहा है। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बने रहने के साथ-साथ वे अपने सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं। प्रतियोगिता में सेंसेई शैलेश पटेल और सेंसेई आदर्श शुक्ला ने मुख्य परीक्षक की भूमिका निभाई। परीक्षा में तीन प्रकार के बेल्ट जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। बताया कि आदित्य दुबे व आर्यन विश्वकर्मा को ग्रीन बेल्ट, विराट खत्री, सक्षम यादव, अबू तुशर्रफ अंसारी, लाइमा खान, अंश जायसवाल को आरेंज बेल्ट, उर्विका, विधि खत्री, अक्षत मिश्रा आदि को येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आलोक श्रीवास्तव, प्रबंधक दिनेश यादव ने उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अलग अलग बेल्ट बांध कर तथा प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed