फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 cooperatives will be upgraded, training of secretaries

Bhadohi News: 35 सहकारी समितियां होंगी अपग्रेड, सचिवों का प्रशिक्षण

Sat, 05 Aug 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
35 cooperatives will be upgraded, training of secretaries
जिले की 35 सहकारी समितियों पर कामन सर्विस सेंटर यानी सीएससी चलाने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को विकास भवन के सहकारिता विभाग में सचिवों को सीएससी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। 15 अगस्त तक 12 समितियों पर इसका संचालन होना है।
विज्ञापन

जिले में 52 सहकारी समितियां संचालित हैं। जिसमें 12 बेकार पड़ी हैं, जबकि 40 सक्रिय हैं। जहां से किसानों को खाद-बीज और कीटनाशक आदि दिया जाता है। रबी और खरीफ सीजन में धान और गेहूं की खरीद भी की जाती है। इसके बाद साल के सात से आठ महीने समितियों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। इसे देखते हुए समितियों पर कामन सर्विस सेंटर चलाया जाएगा। शासन का पत्र आने के बाद सहकारिता विभाग की तरफ से संचालन की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला प्रबंधक सीएससी नरेश तिवारी ने चिन्हित समितियों के सचिवों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सेंटर चलाने की बारीकियों को समझाया। कहा कि इससे गांव में लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी साथ ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। एआर कोआपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 15 अगस्त से पूर्व 10 से 12 समितियों पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed