फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   33 thousand workers will get the benefit of one thousand

33 हजार श्रमिक पाएंगे एक-एक हजार का लाभ

Sat, 21 Mar 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
33 thousand workers will get the benefit of one thousand
ज्ञानपुर(भदोही)। कोरोना वायरस को लेकर सूबे में हाई अलर्ट है। अब प्रतिदिन काम कर रोजी-रोटी का जुगाड़ करने वाले श्रमिकों को सरकार एक- एक हजार देगी। जिससे वह कुछ दिन तक घर पर ही रुक सकेंगे। जिले में इसका फायदा 33 हजार श्रमिकों को मिलेगा। नगरीय इलाकों में ठेला-खोमचा पर सब्जी, फल आदि बेचने वालों को भी सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन

बड़ी-ब़ड़ी परियोजनाएं, घर और बिल्डिंग बनाने वाले श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से ऐसे श्रमिकों को पंजीकृत कर 20 से अधिक स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिले में ऐसे 33 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को एक-एक हजार सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजने का निर्णय लिया। जिससे वे कुछ दिन घर ही रुककर इस संक्रमण से बच सकेंगे। इस दौरान ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर भी बेसहारा लोगों को लाभ मिल सकेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है। अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है। निदेशालय स्तर से ही श्रमिकों के खाते में पैसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed