{"_id":"66de0c2f055ec8fd110620b9","slug":"33-percent-increase-in-bio-category-bsc-seats-in-dr-shyama-prasad-college-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-116419-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डॉ. श्यामा प्रसाद महाविद्यालय में बॉयो वर्ग बीएससी की 33 फीसदी सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डॉ. श्यामा प्रसाद महाविद्यालय में बॉयो वर्ग बीएससी की 33 फीसदी सीटें बढ़ीं
विज्ञापन
नगर के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बीएससी बायो वर्ग में 33 प्रतिशत सीटों की वृद्धि कर दी गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के अनुमोदन के बाद महाविद्यालय में सीटों की वृद्धि की गई है। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि बीएससी बायो वर्ग में प्रवेश के लिए महाविद्यालय का पोर्टल आज से खुल जाएगा।
बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट प्रकाशन के बाद आवेदकों को मेरिट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। मेरिट में आने और काउंसिलिंग तिथि की सूचना विद्यार्थी के मोबाइल नंबर पर मैसेज और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। बाद में काउंसिलिंग तिथि पर अभ्यर्थी अपने प्रवेश आवेदन पत्र के हार्ड कॉपी, 10वीं और 12वीं के अंकपत्र तथा अन्य प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
बताया कि एमए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश पांच सितंबर से प्रारंभ हो चुका है। एमए में प्रवेश के लिए 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अर्ह विद्यार्थियों को 21 सितंबर के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।