फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अच्छे लोकतंत्र के लिए अधिक करें मतदान

अच्छे लोकतंत्र के लिए अधिक करें मतदान

Wed, 27 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अच्छे लोकतंत्र के लिए अधिक करें मतदान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अच्छे लोकतंत्र के निर्माण में अपनी उपयोगिता को समझते हुए पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करें। साथ ही अधिक से अधिक मतदान करें। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, उसे भी ईमानदारी के साथ जोड़ा जाए। यह बातें उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने मंगलवार को डीघ के छेछुआ, मझगवां, डीघ, पहाड़पुर में आयोजित बीएलओ, सुपरवाइजर को आपसी परिचय करने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महायज्ञ है। इसमें सभी को मत का बराबर अधिकार है, इसलिए शत प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए बीएलओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रेरित करें। बीएलओ गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं कि आपके मताधिकार से एक अच्छे लोकतंत्र का गठन होगा, जो देश के विकास में सहायक बनेगा। उन्होंने बीएलओ को निर्वाचन कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अपने इलाके के मतदाताओं को समय से मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दें। मतदाताओं को यह भी बताएं कि इस निर्वाचन में हर बूथ पर वीवीपैट मशीन भी लगी है, जिस पर आप यह देख सकेंगे कि कहां मत दिए। इस बार मतदाता पर्ची के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी मतदान के समय लाना अनिवार्य होगा। इस मौके पर एसडीएम कविता मीणा, एएसपी डॉ. संजय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed