{"_id":"5c548cbebdec22737f732c1f","slug":"31549044926-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबारा देश के पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबारा देश के पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के 11 मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
असनांव मंडल की बैठक चकवां महाबीर मंदिर में हुई। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि सरकार की मंशा समाज के पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख पर्वों को सैनिकों के बीच मनाते हैं। 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी दोबांरा पीएम बनेंगे। इस दौरान तीन फरवरी को मिर्जापुर में होने वाले मंडलीय सम्मेलन, आठ फरवरी को जौनपुर में यूथ सम्मेलन, नौ से 11 फरवरी तक सह कार्यशाला, 11 फरवरी को बूथ समर्पण दिवस, 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार, 17 फरवरी को जीआईसी में टिफिन बैठक, 24 फरवरी को मन की बात, 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभ्ज्ञियान और दो मार्च को विधानसभावार बाइक रैली को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ हीी गोपीगंज नगर, डीघ, पाली, औराई, मजराजगंज, अभोली, सुरियावां, भदोही ग्रामीण और भदोही नगर मंडल में भी बैठकें हुईं। बैठक में बागीश दूबे, दीपक तिवारी, राजेंद्र दूबे, संतोष तिवारी, छत्रपति सिंह, शिवलाल मौर्य, बसंतलाल मौर्य, भुवनेश बिंद, रामजीत मौर्य, रोहित पांडेय, कमलेश पाल, दिनेश तिवारी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।