{"_id":"5c15464fbdec22553f26657c","slug":"31544898127-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमकि अनशन की उपेक्षा पर फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमकि अनशन की उपेक्षा पर फूंका पीएम का पुतला
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जर्जर पड़े ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग निर्माण की मांग को लेकर तकरीबन ढाई महीने से चल रहे क्रमिक अनशन की उपेक्षा के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। नागमलपुर में नारबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराने की कोई पहल नहीं की गई।
अभोली विकास खंड के नागमलपुर गांव में ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव की अगुवाई मेंदो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से क्रमिक अनशन चल रहा है। बीच-बीच में विभागीय अधिकारियों ने सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हो जाने की बात कहकर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन अनशन कर रहे यादव नवीनीकरण के कार्य की शुरुआत से पहले अनशन न तोड़ने की बात पर अडिग रहे। सड़क की टेंडर प्रक्रिया और भूमि पूजन, शिलान्यास के दो सप्ताह बाद भी सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य न शुरू होने एवं अनशन की उपेक्षा से छुब्ध होकर आसपास के ग्रामीण और आंदोलन के समर्थकों ने शनिवार को ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी की गई। कहा कि 21 दिसंबर को दुर्गागंज से लेकर ज्ञानपुर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।