{"_id":"5c0aad04bdec2241aa7f2ff0","slug":"31544203524-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबारा बैदा बाजार पहुंची टीम मलबे का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबारा बैदा बाजार पहुंची टीम मलबे का लिया नमूना
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के बैदा बाजार में धमाके के साथ धराशायी हुए मकान की जांच के लिए पहुंची टीम ने शुक्रवार को मलबे का नमूना लिया। इसकी जांच रिपोर्ट एक माह बाद आएगी।
बैदा बाजार निवासी संजय जायसवाल का मकान लगभग एक माह पूर्व तेज धमाके के साथ गिर गया था। इसमें संजय और उनकी पत्नी अर्चना घायल हो गई थीं। बाद में अर्चना की मौत हो गई। घटना के बाद आई जांच टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी और मलबा हटाने के बाद जांच की बात कहकर वापस लौट गई थी। घटना के एक माह बाद काफी जद्दोजहद करने पर बृहस्पतिवार को दूसरी बार पहुंची पुलिस प्रयोगशाला की टीम पूरे ढांचे का निरीक्षण करते हुए रसोई घर से लेकर हर कमरे से मलबा संग्रहित कर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज शेषधर पांडेय ने बताया कि एक माह बाद जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सिलेंडर फटने की बात कही थी, लेकिन मलबे में ऐसी कोई चीज नहीं मिली।