{"_id":"5bdb3ef8bdec22698a470add","slug":"31541095160-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में आएंगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में आएंगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 8
आज आएंगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी
एक जिला एक उत्पाद एप का करेंगी शुभारंभ
दिन भर तैयारियों में जुटा रहा प्रशासनिक अमला
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शुक्रवार को जिले में आएंगी। ज्ञानपुर के वीएनजीआईसी मैदान पर यूबीआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह सूक्ष्म, लघ एवं मध्यम उद्योग के कारोबारियों के साथ अहम जानकारी साझा करेंगी। बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा रहा।
एक जिला एक उत्पाद के तहत सरकार की ओर से विशेष पोर्टल लांच किया जा रहा है। इसमें सूबे के आठ जिलों को शामिल किया गया है। जिले में कालीन के लिए पोर्टल का शुभारंभ दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, लेकिन जीआईसी में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी। प्रधानमंत्री के ‘59 मिनट्स पोर्टल’ की लांचिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यूबीआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डा. संजय कुमार समेत पूरा प्रशासनिक अमला एवं बैंक के आला अधिकारी बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक जीआईसी में ही डटे रहे। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर डी का घेरा बनाया जाए। एएसपी डा. संजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में केंद्रीय मंत्री रहेंगी। प्रोटोकॉल के मुताबिक केंद्रीय मंत्री दोपहर दो बजे जीआईसी पहुंचेगी। वह करीब चार घंटे तक जिले में रहेंगी।