{"_id":"5bc77398bdec22693c102c49","slug":"31539797912-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन ग्रामोदय में लाभार्थियों से सांसद ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन ग्रामोदय में लाभार्थियों से सांसद ने किया संवाद
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। सरकार के मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान का श्री गणेश नवरात्र अष्टमी बुधवार को डीघ विकास खंड के ग्राम पंचायत नारेपार (सीतामढ़ी) से हुआ। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने योजनाओं को लेकर जनता से सीधे संवाद किया।
अभियान का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सरस्वती पूजन के साथ किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की बिस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि देश के मुखिया मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति को बेहतर इलाज मिले। गरीब बेटियों की शादी, हर घर मे मुफ्त बिजली कनेक्शन, श्रमिकों के लिए चल रही तमाम योजनाओं की भी जानकारी दी गई। किसानों को बीज और कृषि यंत्रों पर दी जा रही छूट के बारे में भी बताया गया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि मिशन ग्रामोदय का यह उद्घाटन सत्र है, जो 19 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा हर हप्ते ऐसा कार्यक्रम चलेगा और जनपद के प्रत्येक गांव तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अगर दो हेक्टेयर जमीन मिली तो सीतामढ़ी क्षेत्र में पशुुुओ के लिए चारागाह स्थल बनवाया जाएगा। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, बीएसए अमित कुमार, डीआईओएस अशोक कुमार, सुनील मिश्रा, नागेंद्र सिंह, विधान चंद्र दूबे, ग्राम प्रधान मिश्रीलाल, संजय सिंह, अजय पांडेय, रुद्रपति दूबे,जगत बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवंबर में धनतुलसी में पक्का पुल का शिलान्यास
सीतामढ़ी। सांसद वीरेंद्र सिह ने कहा कि जिले के कोनिया क्षेत्र के धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा घाट पर अगले माह नवंबर में पक्के पुल निर्माण के लिए शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। नारेपार में आयोजित मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज कार्यक्रम में बुधवार को कई सौगातों की घोषणा की। उन्होंने छेछुआ और भुर्रा के किसानों को गंगा कटान से निजात का भरोसा दिया। कहा कि कटान से बचाव के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
कल्याणकारी योजनाओं पर रहा फोकस
सीतामढ़ी। बुधवार को डीघ ब्लॉक के नारेपार में आयोजित मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रशासन का फोकस रहा। स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, चिकित्सा एव स्वास्थ्य, सौभाग्य योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, मनरेगा, गंगा हरितिमा अभियान, बन महोत्सव, ग्लोबल हैंड वाश , किसान ऋण मोचन योजना सहित सरकार के तमान योजनाओ को जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।