{"_id":"5baa8498867a557f6f60d528","slug":"31537901720-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का विरोध गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का विरोध गरमाया
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बिजली की मनमानी अघोषित कटौती के विरोध में मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज नागरिकों और व्यापारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की। कहा कि बिल हर महीने वसूला जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापारियों और दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप नागरिकों ने प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की। दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप महेंद्र कटरा में कोको दुबे की अगुवाई में सड़क पर उतरे नागरिकों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद जिला मुख्यालय को 24 घंटे, कस्बों को 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था, लेकिन यह आदेश कभी भी पूरी तरह लागू नहीं हो पाया। आए दिन बिजली घंटों गुल रहती है। यह जनता के साथ धोखेबाजी है। एक तो बिजली रहती नहीं, रहती भी है तो लो वोल्टेज या हाई वोल्टेज की समस्या से अक्सर टीवी, पंखा और अन्य उपकरण फुंक जाते हैं। चेतावनी दी कि अगर जिला मुख्यालय पर कटौती को तत्काल बंद नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर झुरू दुबे, अशोक कुमार, मोहन दुबे, राजू, ताहिर, रहमान, अजीत, अभय, अजय, वर्मा, रमेश हरिजन, उमेश, रवींद्र आदि थे। दूसरी ओर पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर कहा कि उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है, लेकिन बिजली विभाग शांत है। घंटों बिजली गुल रहने से कई जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। रात में लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद करने की मांग की। इस मौके पर राजेश यादव, संतोष भोजवाल, अंकित सिंह, सोनू सिंह, पवन, गाजर सिंह, शारदा, पप्पू यादव, अंशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन