{"_id":"5a3d5e844f1c1bcd6d8b5a43","slug":"31513971332-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही इंदिरा मिल का ओवरब्रिज जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही इंदिरा मिल का ओवरब्रिज जनता को समर्पित
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के बहुप्रतिक्षित इंदिरा मिल फ्लाई ओवरब्रिज का एक लेन शुक्रवार को जनता को समर्पित हो गया। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर ओवरब्रिज के एक लेन का शुभारंभ किया। दूसरा लेन तैयार होने पर मकर संक्रांति के बाद सीएम और डिप्टी सीएम के हाथों उद्घाटन होगा। एक लेन चालू होने से दुपहिया और चार पहिया वाहन स्वामियों को जाम से कुछ हद तक राहत मिलेगी। इस मौके पर भदोही विधायक ने कहा कि नगर की जाम की समस्या से सभी भलीभांति अवगत हैं। उसी को दृष्टिगत रखते हुए धन उपलब्ध कराकर ब्रिज का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। एक लेन चालू होने से आधी समस्या का समाधान हो गया है। मकर संक्रांति के बाद दूसरा लेन भी तैयार हो जाएगा। उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। विधायक ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुल से रवाना किया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने फोन से ही लोगों को संबोधित किया। डीएम विशाख जी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर शासन गंभीर है। उन्होंने रेलवे और यूपी सेतु निगम के कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि दूसरी लेन जनवरी के पहले पखवारे में पूर्ण करा लें। एसपी सचिंद्र पटेल ने ब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए अफसरों को निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, शैलेंद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता, अशोक जायसवाल, ओम सिंह, विनीत बरनवाल, सर्वेश पाल, रवि पटौदिया, शिवसागर तिवारी, संतोष तिवारी, लालता सोनकर, कामता चौरसिया, महेंद्र पांडेय, गिरधारी जायसवाल, अनिल मिश्र, दिलीप गुप्ता, अमित जायसवाल, दीपू विश्वकर्मा, बंटी शर्मा, के अलावा एएसपी डा.संजय कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, सीओ अभिषेक पांडेय, तहसीलदार रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन