फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही के दूसरे नेशनल हाइवे के लिए जनवरी से सर्वे

भदोही के दूसरे नेशनल हाइवे के लिए जनवरी से सर्वे

Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
भदोही के दूसरे नेशनल हाइवे के लिए जनवरी से सर्वे
ज्ञानपुर। भदोही जिले से होकर गुजरने वाले दूसरे नेशनल हाईवे का सर्वे जनवरी में शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने के लिए 21 जनवरी से सर्वे शुरू होगा। भदोही में रिंग रोड के साथ चौरी के कंधिया, सुरियावां और जंघई में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इससे जिले से लखनऊ की दूरी करीब 50 किमी के आसपास कम हो जाएगी। भदोही जिले में फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो (वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग) है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जिले को दूसरे नेशनल हाइवे की सौगात दे दी। साल भर पूर्व गोपीगंज के एक कार्यक्रम में न पहुंच पाने पर सांसद वीरेंद्र सिंह के मोबाइल के माध्यम से ही नेशनल हाईवे समेत कई घोषणाएं कीं। उसके बाद कैबिनेट की बैठक में उक्त नेशनल हाइवे को मंजूरी मिली और डीपीआर भी बना ली गई। अनुमानित दो हजार करोड़ की लागत से बनने वाला हाईवे वाराणसी से शुरू होकर कपसेठी, चौरी, भदोही, सुरियावां, मोढ़, दुर्गागंज के अलावा जौनपुर के जंघई, गोधना, बंधवा होते हुए मछलीशहर तक जाएगा। इसके सर्वे के लिए गत दिनों टेंडर भी हो गया। हाईवे निर्माण में आने वाली समस्याओं, भूमि अधिग्रहण आदि को लेकर 21 जनवरी से सर्वे शुरू हो जाएगा। भदोही में जहां रिंग रोड बनेगा, वहीं चौरी के कंधिया, सुरियावां और जंघई में ओवरब्रिज प्रस्तावित है। इसके बनने से लखनऊ जाने के लिए लोगों को इलाहाबाद नहीं जाना पड़ेगा। इससे जौनपुर के जंघई, मछलीशहर, बदलापुर, सुल्तानपुर होते हुए लोग लखनऊ जाएंगे। सांसद ने बताया कि सर्वे जनवरी से शुरू हो जाएगा। 2018 के अंत से निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed