फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मौसम बदला, अलाव की व्यवस्था में लगे लोग

मौसम बदला, अलाव की व्यवस्था में लगे लोग

Thu, 21 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदला, अलाव की व्यवस्था में लगे लोग
भदोही। बीते कई दिनों से सामान्य चल रहे मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ली और ठंड बढ़ गई। सुबह उठते ही लोगों को कोहरे की चादर का सामना हुआ गलन का अहसास हुआ। इसके चलते सुबह मार्निंग वाक करने वालों की संख्या भी सड़कों पर कम दिखी। दिन भर सूरज के दर्शन नहीं होने से लोग अलाव की व्यवस्था कर उसके सामने बैठे रहे। सुबह जब लोग सोकर उठे तो गलन और ठंड से बेहाल हो उठे। आलम यह था कि पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए। लोगों ने कहा कि इस सीजन का यह पहला सबसे ठंडा दिन था। जबकि ठंड का अहसास एक पखवारे पहले ही होने लगा था। आज कोहरा भी घना और देरी तक रहा। कोहरे और ठंड के प्रकोप के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया। घरों के अंदर और बाहर लोग ठंड से बचने के उपाय में लगे रहे। नगर के स्टेशन रोड सहित इंदिरा मिल चौराहा, रजपूरा चौराहा, पकरी तिराहा, विवेकानंद चौराहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे। नईबाजार में भी कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर उसके आगे बैठे रहे। गलन व ठंड में इजाफा होने पर लोगों ने प्रशासन और सामाजिक संगठनों से अलाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि अब तक प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed