फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अमर उजाला फाउंडेशन

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अमर उजाला फाउंडेशन

Sun, 17 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अमर उजाला फाउंडेशन
औराई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दवनपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर के दौरान 434 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं। सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर और सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर अमर उजाला फाउंडेशन ने पुनीत कार्य किया है। उन्होंने शिविर का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया और कहा कि पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए विभाग प्रयास में जुटा है। इसके बाद शुरू हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सकों के टेबल पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में कुल 434 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय भदोही के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार दुबे, फिजीशियन डॉ. आरआर मौर्य, औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल दुबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा गौतम, संतोष श्रीवास्तव ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट रामराज और वार्ड ब्वॉय अतुल ने दवाएं वितरित कीं। सुशील पांडेय और प्रमोद सिंह ने मरीजों का पंजीकरण किया। इस दौरान समधा दवनपुर के ग्राम प्रधान श्रीराम दुबे, उदयराज, देवीशंकर दुबे, झगड़ू पाल, चिंतामणि चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्णनंद दुबे, गीता दुबे, संजय यादव, राजकुमार, एके चतुर्वेदी, विनय कुमार मिश्रा, अवनीश दुबे आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यमणि शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed