फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डीजी कार्यालय की टीम ने की छेड़खानी प्रकरण की जांच

डीजी कार्यालय की टीम ने की छेड़खानी प्रकरण की जांच

Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
डीजी कार्यालय की टीम ने की छेड़खानी प्रकरण की जांच
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

औराई थानाक्षेत्र के एक गांव में गत दिनों दलित युवती के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में डीजीपी कार्यालय की टीम ने औराई पहुंचकर मामले की छानबीन की। इससे माना जा रहा है कि इस मामले में युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वालों के साथ ही पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। हालांकि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

जिले के फिल्म निर्माता निर्देशक कृष्णा मिश्रा के घर काम करने वाली युवती के साथ गत नौ अगस्त को घर जाते समय गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी। उसके कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर युवती के भाई के साथ बीचबचाव करने आए मालिक के भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने गई युवती की बात को पुलिस ने अनसुना कर दिया और घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया गया। साथ ही राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई। युवती समेत तीनों घायलों को भदोही नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में प्रमुख सचिव का फरमान आने के बाद 14 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी मामला लखनऊ पहुंचा तो डीजीपी कार्यालय से जांच करने के लिए दो अधिकारियों की टीम औराई पहुंच गई। भदोही नगर के एक होटल में रुककर टीम ने 21 और 22 अगस्त को जांच करने के बाद लखनऊ रवाना हो गई। बताया कि जांच रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय को दी जाएगी। इस संबंध में औराई सीओ पीके सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच के लिए डीजीपी कार्यालय से टीम आई थी। वे अपनी रिपोर्ट डीजी कार्यालय में ही सौंपेंगे। उधर, युवती पक्ष का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी राजनीतिक दबाव में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed