फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   3.12 crore will be released for single toilet construction

Bhadohi News: एकल शौचालय निर्माण को जारी होगा 3.12 करोड़

Sat, 22 Apr 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
3.12 crore will be released for single toilet construction
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एकल शौचालय के लिए चयनित 5200 लाभार्थियों को अब दूसरी किस्त के रूप में 3.12 करोड़ जारी होगा। पंचायत राज विभाग सभी लाभार्थियों के खाते में छह-छह हजार भेजेगा। ब्लॉक की रिपोर्ट आने पर संबंधित के खाते में यह रकम भेजी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के छह ब्लॉकों में करोड़ों की लागत से दो लाख 35 हजार व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण हुआ है। छूटे पात्रों को लाभ देने के लिए साल भर पूर्व आवेदन मांगा गया। जिसमें 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। आवेदन की संख्या अधिक होने पर लाभार्थियों की संख्या भी डेढ़ हजार से बढ़ाकर 5200 कर दी गई। ब्लॉकों से सत्यापन होने पर विभाग ने 5200 लाभार्थियों के खाते में छह-छह हजार की पहली किस्त भेज दी थी। अब उन्हीं लाभार्थियों को दूसरी किस्त भेजने की कवायद में विभाग जुट गया है। जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को 12-12 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पहली किस्त छह हजार भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया ब्लॉकों से एकल शौचालय के लाभार्थियों की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। जहां-जहां गाइडलाइन से काम हो रहा है वहां दूसरी किस्त की बची रकम छह-छह हजार भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह 5200 लाभार्थियों के खाते में तीन करोड़ 12 हजार जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed