फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   300 karate players from India and abroad will show their strength in Bhadohi

Bhadohi News: भदोही में दम दिखाएंगे 300 देश-विदेश कराटे खिलाड़ी

Mon, 02 Dec 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
300 karate players from India and abroad will show their strength in Bhadohi
सरोई। गुजुरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भदोही स्थित प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल में छह दिसंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के कुल 300 से अधिक जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि जिले में पहली बार ऐसा आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें आठ देश और 17 राज्यों के 342 खिलाड़ी शामिल होंगे। छह से शुरू होकर आठ दिसंबर तक इसका आयोजन होगा। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। सात दिसंबर को सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, विधायक मडियाहूं डाॅ. आरके पटेल के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वहीं आठ दिसंबर को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा शामिल होंगे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श शुक्ला, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव, शिव नरेश यादव, पंकज जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed