{"_id":"66cce3c3797177802f0d6197","slug":"300-cusecs-of-water-released-from-two-pumps-of-gyanpur-pump-canal-project-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-115900-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के दो पंपों से छोड़ा 300 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के दो पंपों से छोड़ा 300 क्यूसेक पानी
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जनपद के किसानों के लिए अच्छी खबर है। तकनीकी खराबी के कारण बंद केहुनी स्थित ज्ञानपुर पंप नहर कैनाल से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने दो पंपों से लगभग 300 क्यूसेक पानी मुख्य नहर में छोड़ा है। जिससे सूख रही नहरें एक बार फिर पानी से लबालब हो गई हैं। वहीं किसानों के मुरझाए चेहरे भी खिल गए हैं। आगामी दो दिनों में दो पंपों को चालू करने का दावा किया जा रहा है।
ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के पंप नंबर दो में बीते 14 अगस्त को ब्लॉस्ट होने के बाद पंप गृह में पानी भर गया था। जिससे नहर सिंचाई परियोजना ठप हो कई थी। परियोजना का संचालन बंद होने से भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी के 85 हजार किसानों की 36 हजार हेक्टेयर धान की फसल की सिंचाई पर संकट मंडराने लगा था।
एक तरफ अपेक्षा के अनुरूप बरसात न होने और दूसरी तरफ धान की सिंचाई के समय परियोजना में आयी तकनीकी खामी के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई। 10 दिनों से ज्ञानपुर नहर प्रखंड से पानी न छोड़ने के कारण नहरों में स्थित पानी समाप्त होने लगे थे। कई छोटी नहरें भी सूख गई थी। हालांकि विभागीय टीम तकनीकी दिक्कत को दूर करने में दिन-रात एक कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को परियोजना के दस पंपों में से दो पंपों में भरे पानी को खाली कराकर उससे मुख्य नहर में 300 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। जिससे सूखी नहरें एक बार फिर से पानी से लबालब हो गई और किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। तकनीकी टीम एक से दो दिनों के भीतर दो और पंपों के संचालन का दावा कर रही है।
पंप गृह में 30 फीट ऊंचाई तक भर गया था गंगा का पानी
बीते 14 अगस्त को पंप नंबर दो में आकस्मिक खराबी आने के बाद उसमें ब्लास्ट से गंगा का पानी पूरे पंप गृह में लगभग 30 फीट ऊंचाई तक भर गया था। जिससे पंप गृह के कुएं में स्थापित सभी 10 मोटर और पंप पानी में डूब गए। जिससे सिंचाई परियोजना पूरी तरह ठप हो गई।
ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के दो पंपों से 300 क्यूसेक पानी मुख्य नहर में छोड़ा गया है। तकनीकी टीम लगातार इसे दूर करने में जुटी है। एक से दो दिनों में दो और पंप चालू किए जाएंगे। - अखिलेश, जेई, मैकेनिकल, ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना।