{"_id":"627ab2b0468aa235894bbef4","slug":"30-bonded-laborers-of-chhattisgarh-freed-from-kilns-bhadohi-news-vns6528696150","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठों से छत्तीसगढ़ के 30 बंधुआ श्रमिक मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठों से छत्तीसगढ़ के 30 बंधुआ श्रमिक मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही कोतवाली क्षेत्र के अमरौना में मंगलवार को एसडीएम भदोही चंद्रशेखर के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम ने ईंट भट्ठे पर छापा मारकर छत्तीसगढ़ बेलासपुर के 30 बंधुआ श्रमिकों को मुक्त करा लिया। दो सेवायोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभिरक्षा में श्रमिकों को उनके घर भेज दिया गया।
भदोही के अमरौना में कई ईंट-भट्ठा संचालित हैं। दो दिन पूर्व श्रम विभाग को सूचना मिली कि ईंट भट्ठों पर श्रमिकों को बंधुआ बनाकर काम लिया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम भदोही चंद्रशेखर, सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार कई थानों और चौकी की पुलिस के साथ ईट भट्ठों पर छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान 30 बंधुआ श्रमिकों को मुक्त कराकर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में उनके गृह जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ भेजवाया गया। एसडीएम ने संबंधित भट्ठा संचालकों को निर्देश दिया कि बंधुआ और बाल श्रमिकों से काम न कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। छापे की कार्रवाई में नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्य, मयंक मिश्रा, कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह, चौकी इंचार्ज मनोज कुमार राय, इंद्रजीत त्रिपाठी, राम विलास बिंद, मुरारी दूबे आदि शामिल रहे।