फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   27 mm of rain fell in 24 hours, winds blew at a speed of 70 km/h, trees fell in 8 places.

Bhadohi News: 24 घंटे में 27 मिमी हुई बारिश, 70 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, 8 जगह गिरे पेड़

Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
27 mm of rain fell in 24 hours, winds blew at a speed of 70 km/h, trees fell in 8 places.
ज्ञानपुर नगर में शाम के समय हो रही बरसात। संवाद
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण जिले में 24 घंटे में 27 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे आठ जगहों पर पेड़ गिर गए और जिले के 345 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

गांवों में 36 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे 10 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। ज्ञानपुर के नारायण कॉलोनी में खड़ी कार पर एक नीम का पेड़ गिरा गया। मौसम विभाग ने रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बारिश के कारण दो ट्रेनें एक से सवा घंटे विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। शनिवार को पूरे दिन बारिश का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ.अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आंधी पानी के कारण चौरी के ममहर उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। चौरी उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवों में शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। औराई विद्युत सब स्टेशन से शुक्रवार शाम से ही आपूर्ति बाधित है। महाराजगंज, शहसेपुर और खमरिया में भी यही स्थिति है।
चेतगंज में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही। दुर्गागंज मिश्राइनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मसूधी और प्रयागपुर फीडer की आपूर्ति रात नौ बजे से ठप है। बाबूसराय के ठठरा उपकेंद्र के 12 से अधिक गांवों अंधेरा रहा। सरोई के बभनौटी केंद्र पर भी आंधी-पानी के कारण आपूर्ति ठप है। जंगीगंज के सेमराध विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 24 गांवों में शुक्रवार की पूरी रात बिजली बाधित रही। इंटवा गांव के पास पेड़ गिरने से कुछ आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। मिश्राइनपुर उपकेंद्र से जुड़े सेमरा गांव में ट्रांसफार्मर और हाई टेंशन तार पर शुक्रवार की रात नीम का पेड़ गिर गया। उगईंपुर नहर के पास पेड़ गिरने से बरदहवा विद्युत उपकेंद्र के 50 गांवों में रात से बिजली नहीं है। ज्ञानपुर के नारायण कॉलोनी में नीम का पेड़ गिरने से अंकित श्रीवास्तव की कार क्षतिग्रस्त हो गई।

खमरिया नगर के जवाहर लाल गुप्ता ने बिजली निगम के जेई के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर नगर में 24 घंटे से बाधित आपूर्ति की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बिजली न होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। मोढ़ क्षेत्र के उगईपुर गांव निवासी सुरेंद्र ने बिजली निगम को फोन कर गांव के नहर के पास महुवा का पेड़ तार पर गिरने से तार व खंभा टूट कर गिरने की शिकायत दर्ज कराई। जिससे कई गांवों की आपूर्ति बाधित रही। भदोही ब्लॉक के ललापुर में तार टूटने को लेकर गांव निवासी विकास ने बिजली निगम से शिकायत की। बताया कि तेज हवा के कारण गांव में तार टूट गया है। जिससे खतरा बना हुआ है। सेमरा गांव निवासी प्रवेश बिंद ने बिजली निगम से शिकायत दर्ज कराया कि आंधी पानी के चलते शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर और हाई टेंशन के ऊपर विशाल नीम का पेड़ गिर गया। जिससे गांव समेत आसपास के गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed